Live: आज मैदान पर उतरेंगे धोनी? दिल्ली के खिलाफ जीत की तलाश में होगी सीएसके

Live: आज मैदान पर उतरेंगे धोनी? दिल्ली के खिलाफ जीत की तलाश में होगी सीएसके


होमखेलक्रिकेट

Live: आज मैदान पर उतरेंगे धोनी? दिल्ली के खिलाफ जीत की तलाश में होगी सीएसके

Last Updated:

CSK vs DC Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की कोशिश आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत दर्ज करने की होगी. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक खेले तीनों मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे न…और पढ़ें

Zoom

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर.

CSK vs DC Live Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है. यह मैच सीएसके के होम ग्राउंड चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. टॉस 7 बजे होगा. चेन्नई सुपर किंग्स आज सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में होगी. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई ने अब तक खेले अपने तीनों मुकाबले गंवाए हैं. सीएसके को राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा. सीएसके अंकतालिका में सबसे नीचे है. दूसरी ओर, दिल्ली तीन में दो मैच जीतकर चौथे स्थान पर है. अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली की टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस को हराकर सीजन की दमदार शुरुआत की, लेकिन गुजरात टाइटंस ने उसे तीसरे मैच में शिकस्त दे दी. अब दिल्ली की नजरें जीत की पटरी पर लौटने की होंगी.



Source link