Mahindra Scorpio बनी कंपनी की बेस्ट सेलिंग SUV, थार और बोलेरो रह गए पीछे

Mahindra Scorpio बनी कंपनी की बेस्ट सेलिंग SUV, थार और बोलेरो रह गए पीछे


Last Updated:

Mahindra ने मार्च 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25% से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की है. इस दौरान Scorpio सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही, जबकि Thar और Bolero की डिमांड भी तेजी से बढ़ी. वहीं, XUV और EV सेगमेंट में मिले-जुले नतीजे देखने को मिले. आखिर किस मॉडल ने मारी बाजी और कौन पीछे रह गया? जानिए पूरी डिटेल्ड सेल्स रिपोर्ट.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Mahindra Scorpio कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही.

Mahindra इंडियन मार्केट में अपनी पॉपुलर SUVs के लिए जानी जाती है. कंपनी लगातर ग्राहकों की संख्या बढ़ा रही है. पिछले महीने भी यही देखने को मिला. मार्च 2026 में इन्होंने कुल 60,272 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इनकी कुल 48,048 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25.44 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें, तो Mahindra Scorpio कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Mahindra Thar और Bolero की सेल भी बढ़ी है. इसके अलावा, XEV 9e और XUV 400 की सेल में गिरावट आई है. आइए, कंपनी के मॉडल-वार बिक्री पर एक नज़र डालते हैं.

Mahindra Scorpio/N

सेल के मामले में पहले नंबर पर स्कॉर्पियो है. पिछले महीने इसको कुल 14,578 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 13,913 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 4.78 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra Thar/Roxx

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर थार है. पिछले महीने इस लाइफस्टाइल SUV को 10,872 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 8936 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 21.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra Bolero

लिस्ट में तीसरे नंबर पर बोलेरो है. पिछले महीने इस रफ एंड टफ SUV को कुल 9788 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 8031 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 21.88 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra XUV 7XO

सेल के मामले में चौथे नंबर पर एक्सयूवी 7एक्सओ है. पिछले महीने इस 7-सीटर SUV को कुल 9210 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इनकी कुल 6851 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 34.43 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra XUV 3XO/EV

बढ़िया ग्रोथ के दम पर एक्सयूवी 3एक्सओ ने टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 9199 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गईं कुल 7055 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 30.39 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने XEV 9s की 3254 यूनिट, XEV 9e की 1759 यूनिट, BE 6 की 1495 यूनिट और XUV 400 की 117 यूनिट बिकी हैं. इसके अलावा Marazzo को एक भी ग्राहक नहीं मिला.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link