MP LIVE: सीएम मोहन यादव आज रायसेन दौरे पर, राजनाथ सिंह का एयरपोर्ट पर करेंगे स्वागत

MP LIVE: सीएम मोहन यादव आज रायसेन दौरे पर, राजनाथ सिंह का एयरपोर्ट पर करेंगे स्वागत


Last Updated:

MP TOP News in Hindi: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलती रहेंगी.

Zoom

मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें.

MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें… 

रेल यात्रियों को झटका, 11 से 27 अप्रैल तक कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
रायपुर से जुड़ी रेल सेवाओं पर बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चल रहे काम का असर देखने को मिलेगा. बिलासपुर–झारसुगुड़ा रेल सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग कार्य के कारण 11 अप्रैल से 27 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. इस दौरान लगभग 10 ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई लोकल मेमू और पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं भी बंद रहेंगी. भारतीय रेलवे द्वारा किए जा रहे इस कार्य का उद्देश्य रेल सुरक्षा और संचालन व्यवस्था को बेहतर बनाना बताया जा रहा है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें.

राजनांदगांव के कोठीटोला में पुलिस की अनोखी पहल, बच्चों को मिला खेल सामग्री का तोहफा
राजनांदगांव जिले के कोठीटोला गांव में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को खेल सामग्री वितरित की गई और ग्रामीणों को भी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई.इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने पर जोर दिया गया. आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों और पुलिस के बीच भरोसा और सहयोग को मजबूत करना बताया गया.

सीएम मोहन यादव आज रायसेन दौरे पर, राजनाथ सिंह का एयरपोर्ट पर करेंगे स्वागत
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव आज व्यस्त दौरे पर रहेंगे. सीएम मोहन यादव सुबह 10:55 बजे एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करेंगे और इसके बाद उनके साथ रायसेन जिले के लिए रवाना होंगे. रायसेन में सुबह 11:30 बजे वे दशहरा मैदान में आयोजित कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे वे भोपाल के लिए लौटेंगे. शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे. वहीं, रात 8:30 बजे वे टीटी नगर दशहरा मैदान पहुंचकर नववर्ष मेला कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.

सीएम विष्णुदेव साय आज लेंगे अहम विभागीय बैठक
छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज व्यस्त कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे से 11:45 बजे तक सीएम आवास में विभागीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य के विभिन्न विभागों की समीक्षा की जाएगी. इसके बाद दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय जाएंगे.सीएम साय वहां महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सामाजिक सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.

भाजपा अध्यक्ष किरणदेव की नितिन नबीन से अहम मुलाकात
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अहम बैठक हुई. किरण देव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान “प्रशिक्षण महाअभियान” की समीक्षा की गई और इसके तहत चल रही गतिविधियों, बैठकों एवं संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में छत्तीसगढ़ में पार्टी के वर्तमान कार्यों और जमीनी स्तर पर चल रही गतिविधियों की भी जानकारी साझा की गई. इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य संगठन को और मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण अभियान को प्रभावी बनाना बताया जा रहा है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link