Last Updated:
Indian cricketers pay tribute to asha Bhosle: मशहूर गायिका आशा भोंसले के निधन पर पूरी दुनिया के साथ-साथ क्रिकेट जगत ने भी गहरा दुख जताया है. रविवार को 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. भारतीय संगीत की दुनिया में आशा जी एक बहुत बड़ा नाम थीं. उन्होंने करीब 80 सालों तक अपनी आवाज से भारतीय फिल्मों को सजाया और एक ऐसी याद छोड़ गईं जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.
आशा भोसले के निधन पर क्रिकेट जगत भी भावुक.
नई दिल्ली. दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. अपनी सुरीली आवाज से दुनिया भर के लोगों का दिल जीतने वालीं आशा जी ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तो मातम पसर हो गया है, साथ ही क्रिकेट जगत भी भावुक है. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, पूर्व क्रिकेटर और कोच अनिल कुंबले, युवराज सिंह समेत कई भारतीय दिग्गजों ने आशा भोसले को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी.
नहीं रहीं आशा भोसले
जैसे ही उनके निधन की खबर आई, कई क्रिकेटरों और खेल जगत की हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौजूदा दौर के खिलाड़ियों से लेकर पुराने दिग्गजों तक, सभी ने उन्हें याद किया. बहुत से खिलाड़ियों ने बताया कि वे उनके सदाबहार गाने सुनकर ही बड़े हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आशा जी का संगीत हर उम्र के लोगों को पसंद आता था और इसने सरहदों के पार भी अपनी पहचान बनाई. आशा जी का प्रभाव सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने हर क्षेत्र के लोगों के दिल को छुआ. इनमें खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्हें उनके गानों से सुकून और प्रेरणा मिलती थी. उनकी सबसे बड़ी खासियत यह थी कि उन्होंने हर दौर में खुद को बदला और अलग-अलग तरह के गाने गाए. इसी वजह से वे एक ऐसी पहचान बन गईं, जिनका काम हर पीढ़ी के लोगों को पसंद आया.
किस क्रिकेटर ने क्या लिखा?
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आशा जी के निधन पर लिखा, ‘महान आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनकी सादगी और उनका बेजोड़ हुनर हमेशा हमारी यादों में बसा रहेगा!’
Saddened by the demise of legendary Asha Bhosle Ji. Her elegance and incomparable talent will always remain in our memories! pic.twitter.com/5jK25lRkIE