Last Updated:
Monalisa Marriage Controversy: फरमान खान ने वीडियो में दावा किया है कि उसकी पत्नी मोनालिसा भोसले भाग गई है. वह उसे ढूंढने के लिए अजमेर पुष्कर आया है.
फरमान खान ने बताया कि मोनालिसा उसे छोड़कर भाग गई है.
रिपोर्ट- आशुतोष पुरोहित, खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन की रहने वाली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है. उसने केरल में एक मुस्लिम युवक से शादी की है. अब खबर है कि मोनालिसा अपने पति फरमान खान को छोड़कर भाग गई है. सोशल मीडिया पर फरमान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अजमेर पुष्कर में मोनालिसा को ढूंढने की बात कर रहा है. फरमान कह रहा है, ‘हेलो फ्रेंड्स, मैं अजमेर पुष्कर आया हुआ हूं. मोनालिसा भाग गई है. उसको ढूंढने के लिए आया हुआ हूं.’ मोनालिसा के भागने को लेकर फरमान के बनाए इस वीडियो से कहानी में ट्विस्ट आ गया है. हालांकि न्यूज 18 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फरमान के इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
पिछले साल प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में रुद्राक्ष की मालाएं बेचकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई खरगोन के महेश्वर की मोनालिसा भोसले नाबालिग निकली है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में इसकी पुष्टि हुई है. जिसके बाद महेश्वर नगर परिषद द्वारा एफिडेविट के आधार पर जारी किया गया मोनालिसा का जन्म प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है.
बालिग दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल
महेश्वर के तहसीलदार के आदेश पर नगर परिषद ने यह प्रमाण पत्र रद्द कर पोर्टल से भी हटा दिया है. महेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड के अनुसार, मोनालिसा भोसले का जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था. इस आधार पर पिछले महीने 11 मार्च को केरल में फरमान खान से हुई शादी के समय उसकी उम्र केवल 16 वर्ष दो माह थी. जांच में सामने आया कि शादी के लिए मोनालिसा को बालिग दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.