गार्डन में लगाएं ये पौधे, 12 महीने नहीं होगी फूलों की कमी, रोज पानी देने का झंझट भी नहीं

गार्डन में लगाएं ये पौधे, 12 महीने नहीं होगी फूलों की कमी, रोज पानी देने का झंझट भी नहीं


Last Updated:

Home Gardening Tips: छतरपुर के गार्डनर कुंजबिहारी ने बताया कि अगर आप अपने गार्डन में कम देखभाल और खुशबूदार पौधे लगाना चाहते हैं तो चंपा, गुड़हल, बारहमासी, मधुमालती, पीली घंटी, कनेर जैसे खुशबूदार फूलदार पौधे लगा सकते हैं. बस इसके लिए कुछ खास चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है. जानें तरीका…

छतरपुर जिले के कुंजबिहारी, जिन्होंने अपने घर में वैसे तो बहुत से फूलदार पौधे लगाए हैं. उनके गार्डन में कुछ ऐसे भी पौधे हैं, जो भीषण गर्मी में भी फूलते हैं. हालांकि, ये खास पौधे सिर्फ गर्मी ही नहीं बल्कि सालभर फूल देते हैं. इन पौधों की खासियत है कि इन्हें हर दिन पानी देने की जरूरत नहीं होती है.

गार्डनर कुंजबिहारी ने लोकल 18 को बताया कि अगर आप अपने गार्डन में कम देखभाल और खुशबूदार पौधे लगाना चाहते हैं तो मेरी तरह आप भी अपने गार्डन में चंपा, गुड़हल, बारहमासी, मधुमालती, पीली घंटी, कनेर जैसे खुशबूदार फूलदार पौधे लगा सकते हैं.

सबसे पहले बात करते हैं मधुमालती (रंगून क्रीपर) की, जो छाया और धूप दोनों स्थिति में आसानी से बढ़ता है और हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता है. ये एक बेल होती है, जिसे सहारे की जरूरत होती है, इसलिए इसे रस्सी के सहारे की जरूरत होती है. सुबह के समय खिलने वाले रंग-बिरंगे फूलों से मधु मालती बालकनी को जीवंत बना देती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कुंजबिहारी बताते हैं कि गार्डन के लिए सबसे पसंदीदा पौधों में चंपा भी प्रमुख है. चंपा सफेद और लाल रंग में देखने को मिल जाता है. इसकी खुशबूदार फूलों की खुशबू पूरे घर को महका देती है. इसे लगाना आसान है. एक बार तैयार हो गया फिर हर दिन पानी देने की झंझट भी खत्म हो जाती है.

इसके अलावा बोगनविला भी काफी लोकप्रिय है, जो अपने चमकीले रंगों के कारण बालकनी को बेहद आकर्षक बना देता है. यह भी अलग-अलग रंगों की वैरायटी में लगा सकते हैं. यह पौधा भी कम पानी में आसानी से पनप जाता है, इसलिए व्यस्त लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है. हालांकि, इसे घर के भीतर लगाने से बचते हैं, लेकिन गार्डन में लगा सकते हैं.‌

बात करते हैं कनेर की, जो बड़ी जल्दी और आसानी से तैयार होने वाला फूलदार पौधा है. ये अलग-अलग कलर की वैरायटी में आता है. अपने पास की नर्सरी से ये कनेर की किसी भी वैरायटी को खरीदकर लगा सकते हैं. हमारे यहां लाल और पीले कलर में मौजूद है. इसमें भी अधिक पानी देने की जरूरत नहीं होती है. एक बार तैयार हो गया फिर हर दिन पानी नहीं देना होता है. हालांकि, 15 दिनों के अंतराल में पानी दे सकते हैं.

आप अपने गार्डन में गुड़हल का पौधा भी लगा सकते हैं. ये भी कम देखभाल में सालभर फूल देता है. ये लाल रंग के साथ दूसरे रंगों में देखने को मिल जाता है. साथ ही गोल्डन ट्रंपेट (पीली घंटी) और सदाबहार जैसे फूलदार पौधे भी गार्डन की शान में चार चांद लगा देते हैं.

एक्सपर्ट डॉ. कमलेश के मुताबिक ये ऐसे पौधे हैं, जो सालभर कम देखरेख और बढ़ते तापमान की गर्मी में भी नहीं मुरझाते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग इन फूलदार पौधों को अपने घरों में लगाते हैं. हालांकि, इन पौधों के लिए मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमें पानी जमा न हो, यानी अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी का उपयोग करना जरूरी है. इससे पौधे स्वस्थ रहते हैं और जल्दी बढ़ते हैं.



Source link