जान देने से पहले बहू का बनाया वीडियो वायरल, दहेज प्रताड़ना केस में सास-ससुर और पति गिरफ्तार

जान देने से पहले बहू का बनाया वीडियो वायरल, दहेज प्रताड़ना केस में सास-ससुर और पति गिरफ्तार


Last Updated:

Balaghat News: पुलिस के अनुसार, 20 मई 2023 में मृतिका प्रशांति का विवाह नवेगांव निवासी ललित राणा से हुआ था. ललित की घर पर ही किराना की दुकान है. आरोप है कि पति, सास और ससुर द्वारा 5 लाख लेने के बावजूद अतिरिक्त पैसों की मांग की जा रही थी.

Zoom

प्रशांति राणा (फाइल) और गिरफ्तार पति.

रिपोर्ट: चितरंजन नेरकर

Balaghat News: बालाघाट में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में रविवार को उस समय तूल पकड़ लिया, जब महिला के ससुरालवालों को गिरफ्तार कर लिया गया. आत्महत्या के पहले विवाहिता द्वारा बनाए गए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाया और आज गिरफ्तारी की. बता दें बीते 10 अप्रैल को थाना नवेगांव इलाके में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी. मामले में पुलिस ने दहेज के लोभी सास, ससुर और मृतिका के पति को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि ग्रामीण थाना नवेगांव में नवविवाहिता प्रशांति राणा (26) ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. बहू को फांसी पर झूलता देख सास ने बेटे को आवाज लगाई. प्रशांति को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. इसकी जानकारी मृतिका के परिजनों को लगी तो वे भी अस्पताल पहुंचे. जमकर हंगामा किया था. उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप भी लगाया था. इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए SP मयंक तिवारी ने बड़ी कार्रवाई की.

कार के लिए मांग रहे थे पैसा!
पुलिस के अनुसार, 20 मई 2023 में मृतिका प्रशांति का विवाह नवेगांव निवासी ललित राणा से हुआ था. ललित की घर पर ही किराना की दुकान है. आरोप है कि पति, सास और ससुर द्वारा 5 लाख लेने के बावजूद अतिरिक्त पैसों की मांग की जा रही थी. मृतिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. मायके वालों ने आरोप लगाया कि कई बार पैसे देने के बाद भी आरोपियों द्वारा चार पहिया वाहन खरीदने के लिए रकम लाने का दबाव बनाया जाता रहा, जिससे वह बेहद परेशान थी.

आत्महत्या से पहले बहू संग मारपीट!
पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल की सुबह मृतका प्रशांति और सास सुशीला के बीच घर में साफ सफाई को लेकर वाद-विवाद हो गया था. आरोप है कि सास ने प्रशांति के साथ मारपीट की थी. इसके बाद प्रशांति ने बेडरूम में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं 11 अप्रैल को प्रशांति का वीडियो सामने आया. फिलहाल, पुलिस ने सांस-ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link