भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में स्थित पानी की टंकी के पास जेके रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से चलती स्कूटी पर बैग झपटने का प्रयास किया। इससे स्कूटी सवार महिला और उसकी सहेली सड़क पर गिरकर घायल हो गई। दोनों को गंभीर चोट आई हैं, इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। ऐशबाग और गोविंदपुरा थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि किर्ती शर्मा और उनकी सहेली आंगनबाड़ी की आशा कार्यकर्ता हैं। दोनों पिपलानी में रहने वाली सहेली से मिलकर अपनी स्कूटी से शनिवार की रात को घर की ओर लौट रही थीं। पानी की टंकी के पास जेके रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया। क्रास में टंगा था मोबाइल, कैश से भरा बैग एक युवक ने चलती बाइक पर महिला के बैग को झपटने का प्रयास किया। क्योंकि बैग क्रास में टंगा था, वह आसानी से नहीं खिंचा, लुटेरे ने जोर लगाया तो महिला जमीन पर गिर गईं। जिसके बाद आरोपी बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में नकदी, मोबाइल और दस्तावेज रखे थे। राहगीरों ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Source link