मेष संक्रांति का असर भारी! इन 3 राशियों पर पड़ेगा वैधृति योग का साया

मेष संक्रांति का असर भारी! इन 3 राशियों पर पड़ेगा वैधृति योग का साया


होमताजा खबरधर्म

मेष संक्रांति का असर भारी! इन 3 राशियों पर पड़ेगा वैधृति योग का साया

Last Updated:

Sury Gochar Ke Upay: सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ राशि वाले जातक के जीवन मे कठिनाई लेकर आ रहा है. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें सामने आ सकती हैं. खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी. आइए जानते है और क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा साथ ही किन उपायों से राहत मिलेगी. 

ख़बरें फटाफट

उज्जैन : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व माना जाता है क्योंकि इनके परिवर्तन का प्रभाव हर राशि पर पड़ता है. जब सूर्य एक राशि से दूसरी में प्रवेश करते हैं, तो उसे संक्रांति कहा जाता है. अब जल्द ही मेष संक्रांति आने वाली है, जो इस बार बेहद खास मानी जा रही है. इस दिन सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे, यह बदलाव जहां नई ऊर्जा और शुभ अवसर लेकर आता है, वहीं इस बार कुछ सतर्क रहने के संकेत भी मिल रहे हैं.

दरअसल, सूर्य के इस गोचर के दौरान चंद्रमा की स्थिति से वैधृति योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में अशुभ माना गया है. इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. ऐसे में उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, कुछ दिनों तक सोच-समझकर फैसले लेने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल मेष संक्रांति 14 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन पुण्यकाल सुबह 06 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है. वहीं इस दिन महापुण्य काल सुबह 07 बजकर 33 मिनट से लेकर 11 बजकर 45 मिनट तक रहने वाला है. इस दौरान स्नान-दान किया जा सकता है.

तीन राशियों को रहना होगा सावधान
कर्क – ग्रहो के मिलने से यह वैधृति योग इस राशि के जातक के लिए अशुभ रहने वाला है. जीवन में असंतुलन महसूस हो सकता है, विशेषकर मानसिक और भावनात्मक स्तर पर. जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदेह साबित हो सकते हैं. इस समय किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले भली-भांति विचार करें और अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

धनु – इस राशि के जातक का सूर्य का राशि परिवर्तन करना लाभदायक नही रहेगा. क्यों वैधृति योग कार्यों मे बाधा डालेगा. आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है और अटके हुए कार्यों के कारण चिंता बढ़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर विरोध या दबाव झेलना पड़ सकता है. साथ ही स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है और लापरवाही से बचना चाहिए.

मीन – इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन चिंता बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं और खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी. व्यापार या निवेश से जुड़े फैसलों में विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है क्योंकि आर्थिक हानि की संभावना बन रही है. सोच-समझकर कदम उठाना ही इस समय सबसे बेहतर उपाय रहेगा.

जरूर करें ये उपाय
जिन राशियों पर ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव दिख रहा है, उन्हें राहत पाने के लिए सूर्य और चंद्र के मंत्रों का नियमित जाप करना चाहिए. साथ ही प्रतिदिन पशुओं को हरा चारा खिलाएं और जरूरतमंद लोगों को लाल व सफ़ेद रंग की वस्तुओं का दान करें. इससे अशुभ प्रभाव कम होकर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें



Source link