Last Updated:
why mi and rcb players weared black arm bands: मशहूर सिंगर आशा भोसले को श्रद्धाजंलि देने के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और अंपायर बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे. दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके सम्मान में मैदान पर एक मिनट का मौन भी रखा गया.
खिलाड़ियों ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि.
नई दिल्ली. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में खिलाड़ी अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरे. दरअसल, खिलाड़ियों ने महान गायिका आशा भोसले जी को श्रद्धांजलि दी. मैच शुरू होने से पहले उनकी याद में कुछ पल का मौन भी रखा गया. 92 साल की आशा जी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उन्हें शनिवार शाम को बहुत ज्यादा थकान और छाती में इन्फेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के अनुसार, मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते उनका निधन हुआ. उनके बेटे आनंद भोंसले ने इस खबर की पुष्टि की.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें