शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ। निर्माणाधीन पुलिया के पास हाईवे पर एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक से अपाचे बाइक सवार युवक टकरा गया। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक ट्रक में फंस गई। बाइक को लगभग 700 मीटर तक घसीटा हादसे के बाद ट्रक चालक ने बाइक को लगभग 700 मीटर तक घसीटा। वह ओवरब्रिज के आगे एक सुनसान जगह पर रुका, बाइक को निकाला और ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। युवक टक्कर के तुरंत बाद सड़क पर गिर गया था, जिससे वह ट्रक के साथ घसीटे जाने से बच गया। कुछ देर बाद, पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने घायल युवक को सड़क पर पड़ा देखा। उसने तुरंत सोहागपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। स्थानीय निवासी निलेश कुशवाहा ने बताया कि निर्माणाधीन पुलिया के पास पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यहां चारों दिशाओं से वाहन आते-जाते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
Source link