सड़क चौड़ीकरण के दौरान बवाल: मंदिर हटाने पर दो पक्षों में पथराव, एसआई घायल – Ujjain News

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बवाल:  मंदिर हटाने पर दो पक्षों में पथराव, एसआई घायल – Ujjain News




पंचमपुरा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शनिवार शाम मंदिर का स्ट्रक्चर हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया। पथराव में एसआई अंकित बनोधा घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो तालाब से टैगोर चौराहे तक चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। नगर निगम पहले ही प्रतिमाओं को विधि-विधान से शिफ्ट कर चुका था। शनिवार को स्ट्रक्चर हटाने के दौरान कुछ लोग खुद को बजरंग दल से जुड़ा बताकर विरोध करने लगे, जिससे विवाद बढ़ गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को हटाया। देर रात तक एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चलती रही, जबकि दो लोगों को हिरासत में लिया गया।



Source link