सौतेली मां के साथ IPL एन्जॉय करते दिखे इब्राहिम, करीना ने पहनी मुंबई की जर्सी

सौतेली मां के साथ IPL एन्जॉय करते दिखे इब्राहिम, करीना ने पहनी मुंबई की जर्सी


होमखेलक्रिकेट

सौतेली मां के साथ IPL एन्जॉय करते दिखे इब्राहिम, करीना ने पहनी मुंबई की जर्सी

Last Updated:

MI vs RCB IPL 2026: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने सैफ अली खान अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे. इस दौरान कैमरे की नजर स्टैंड्स में मैच का लुत्फ उठाते इब्राहिम अली खान और करीना कपूर पर पड़ी. सौतेली मां-बेटे की ये जोड़ी मुंबई इंडियंस की जर्सी में खूब जच रही थी.

Zoom

इब्राहिम अली खान और करीना कपूर खान मैच एन्जॉय करते

मुंबई: क्रिकेट और बॉलीवुड का कॉकटेल पुराना और असरदार है. आप खेल से चाहे जो निकाल दें,  लेकिन ग्लैमर का तड़का नहीं निकाल सकते. आईपीएल 2026 में रविवार की रात मायानगरी मुंबई में यही देखने को मिला. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर देखने के लिए बड़े-बड़े सितारें वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे. इस दौरान करीना कपूर और इब्राहिम अली खान कैमरे में कैद हुए. सौतेली मां और बेटे की बॉन्डिंग देखते ही बनती थी. बॉलीवुड के स्टार सैफ अली खान अपने पूरे परिवार के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली की टक्कर देखने पहुंचे थे.

सैफ अली खान और करीना कपूर मैच का मजा लेते हुए

टॉस जीतकर मुंबई ने चुनी बॉलिंग
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने मैच में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बल्लेबाजी का न्योता दिया था. मुंबई की टीम में मिचेल सैंटनर और मयंक मार्कंडेय की वापसी हुई है, जबकि आरसीबी ने जोस हेजलवुड की जगह जैकब डफी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link