GT के आगे LSG ने अपने घर में किया सरेंडर, शुभमन सेना को 7 विकेट से मिली जीत

GT के आगे LSG ने अपने घर में किया सरेंडर, शुभमन सेना को 7 विकेट से मिली जीत


होमखेलक्रिकेट

GT के आगे LSG ने अपने घर में किया सरेंडर, शुभमन सेना को 7 विकेट से मिली जीत

Last Updated:

LSG vs GT Match highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने लखनऊ को 7 विकेट से हरा दिया. आईपीएल के इस सीजन में गुजरात ने ये दूसरी जीत हासिल की है. गुजरात और लखनऊ के बीच ये मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में लखनऊ की टीम बुरी तरह से फेल रही.

Zoom

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को हराया

नई दिल्ली: कसी हुई गेंदबाजी के बाद कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर की दमदार अर्धशतकीय पारी से गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 7 विकेट से हराया दिया. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में गुजरात के खिलाफ लखनऊ ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में गुजरात ने सिर्फ 18.4 ओवर में ही 165 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

गुजरात के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल ने 40 गेंद में 56 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया. इसके अलावा जोस बटलर ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए 60 रनों की पारी खेली. बटलर ने अपनी पारी में 37 गेंद का सामना किया, जिसमें उन्होंने कुल 11 चौके लगाए. वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए वाशिंगटन सुंदर ने भी 21 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा राहुल तेवतिया 8 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि पारी की शुरुआत करने वाले साई सुदर्शन ने 15 रन बनाए थे. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो लखनऊ की तरफ से दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव को सिर्फ 1-1 विकेट मिला.

मैच में लखनऊ की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. गुजरात के खिलाफ प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज के आगे लखनऊ की टीम आठ विकेट पर 164 रन ही बना सकी. प्रसिद्ध ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिए. उन्हें मोहम्मद सिराज (चार ओवर में 19 रन पर एक विकेट) और अशोक शर्मा (चार ओवर में 32 रन पर दो विकेट) का अच्छा साथ मिला. कागिसो रबाडा को भी एक सफलता मिली, लेकिन उन्होंने चार ओवर में 54 रन लुटाए. राशिद खान ने चार ओवर में 25 रन दिए.

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 30 रन का योगदान दिया. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया. कप्तान ऋषभ पंत (18), निकोलस पूरन (19), अब्दुल समद (18) और मुकुल चौधरी (18) ने क्रीज पर समय बिताने के बाद अपने विकेट गंवा दिए. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मिचेल मार्श (चार गेंद में 11 रन) ने दूसरे ओवर में रबाडा का स्वागत लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर किया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के इस अनुभवी गेंदबाज ने धीमी गेंद पर उन्हें चकमा देकर गिल के हाथों कैच करा दिया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link