Last Updated:
Abhishek Sharma Golden Duck IPL 2026: अभिषेक शर्मा इस बार IPL 2026 में लगातार असफल हो रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए वह अबतक कोई खास पारी नहीं खेल पाए हैं. दो मैच में तो पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए हैं. उनकी बैटिंग देखकर ही समझ आता है कि बहुत ही जल्दबाजी करते हैं, जो उन्हें अब भारी पड़ रही है.
पहली ही गेंद पर आउट होकर चलते बने अभिषेक शर्मा
हैदराबाद: अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म उनका पीछा ही नहीं छोड़ रहा. हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में उस समय सन्नाटा छा गया, जब अभिषेक शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो गए. पिछली 17 पारियों में वह सातवीं बार शून्य पर आउट हुए हैं. अपने होम ग्राउंड पर 13 अप्रैल की रात जोफ्रा आर्चर के खिलाफ बड़ा शॉट मारने के चक्कर में वह थर्ड मैन की दिशा पर रवि बिश्नोई द्वारा कैच आउट हो गए.
गेंद जब हवा में थी, तब काव्या मारन का रिएक्शन देखने लायक था. अभिषेक के आउट होते ही सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन अपना माथा पीट बैठीं.
अभिषेक शर्मा की टी-20 में पिछली 17 पारियों का प्रदर्शन
0(1), 74(28), 0(2), 48*(21), 7(8), 52(21), 9(7), 10(11), 55(30), 15(12), 0(3), 0(4), 0(1), 30(16), 0(1), 68*(20), 0(1)
WHAT. A. START 😍
Jofra Archer strikes first ball ⚡️