Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

इंदौर दौरे पर उपमुख्यमंत्री शुक्ला से मिला विंध्याचल सोशल ग्रुप: रीवा-इंदौर ट्रेन नियमित करने और टाइमिंग बदलने की मांग; बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर – Indore News

Madhya Pradesh Samachar13/04/2026
इंदौर दौरे पर उपमुख्यमंत्री शुक्ला से मिला विंध्याचल सोशल ग्रुप:  रीवा-इंदौर ट्रेन नियमित करने और टाइमिंग बदलने की मांग; बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर – Indore News

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के इंदौर दौरे के दौरान विंध्याचल सोशल ग्रुप के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर रीवा-इंदौर ट्रेन को नियमित चलाने और उसके समय में बदलाव की मांग उठाई। यह मुलाकात शहर की काउंटीवॉक कॉलोनी में एक निजी कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां उपमुख्यमंत्री पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और कॉलोनीवासियों ने उनसे अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। विंध्य क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी देने की मांग विंध्याचल सोशल ग्रुप ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि रीवा-इंदौर के बीच सीधी ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही है। वर्तमान में ट्रेन की अनियमितता और समय-सारणी यात्रियों के लिए असुविधाजनक है, जिससे रीवा, सतना और विंध्य क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रुप के पदाधिकारियों ने मांग की कि ट्रेन को नियमित किया जाए और उसके समय में ऐसा बदलाव किया जाए, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में ट्रेन सेवा को और बेहतर बनाने की जरूरत है। उपमुख्यमंत्री ने सभी की बात ध्यान से सुनते हुए संबंधित विभाग से चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Source link

Tagged Connectivity Demand, Deputy CM Rajendra Shukla, Indore News, Madhya Pradesh News, Rewa Indore Train, Train Timing Change, Vindhyachal Social Group

Post navigation

⟵ भोपाल में महिला चरस तस्कर सहित तीन गिरफ्तार: भोपाल में ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच का एक्शन, ड्रायर में छिपाकर रखते थे चरस – Bhopal News
एमबाप्पे के 23 तो वेदात मुरीकी के 21 गोल… खतरे में ला लीगा का बड़ा रिकॉर्ड ⟶

Related Posts

चंदला में कार्रवाई: प्रशासन ने बिसनाखेरा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे कर बनाए मकानों को तोड़ा
चंदला में कार्रवाई: प्रशासन ने बिसनाखेरा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे कर बनाए मकानों को तोड़ा

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप छतरपुर20 घंटे पहले कॉपी लिंक चंदला|…

घर पर कोविड पोस्टर की दहशत, दी जान: कोरोना पॉजिटिव निकलने के चंद घंटों बाद संक्रमित महिला ने तनाव और घबराहट में लगा ली फांसी, मौत
घर पर कोविड पोस्टर की दहशत, दी जान: कोरोना पॉजिटिव निकलने के चंद घंटों बाद संक्रमित महिला ने तनाव और घबराहट में लगा ली फांसी, मौत

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप ग्वालियर16 मिनट पहले कॉपी लिंक ग्वालियर…

घर से नाराज होकर भागा नाबालिग:  स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ में घूम रहा था; आरपीएफ ने कोलार पुलिस को सौंपा – Bhopal News
घर से नाराज होकर भागा नाबालिग: स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ में घूम रहा था; आरपीएफ ने कोलार पुलिस को सौंपा – Bhopal News

राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन पर 15 अगस्त को यात्रियों की भीड़ के बीच रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों को…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories