एक किडनी निकालते समय दूसरी में घाव, धागा लेपट कर किया रेफर, दोबारा ऑपरेशन पर मौत

एक किडनी निकालते समय दूसरी में घाव, धागा लेपट कर किया रेफर, दोबारा ऑपरेशन पर मौत


Last Updated:

सतना के सुपर स्पेशलिटी स्टार अस्पताल मुख्तियारगंज में उपचार में लापवाही का बड़ा मामला सामने आया है. इस लापरवाही का खुलासा रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तब हुआ, जब मरीज का दोबारा ऑपरेशन हुआ. हालांकि, मरीज की जान चली गई.

Zoom

मरीज की मौत के बाद दुखी परिजन.

Satna News: सतना के एक निजी अस्पताल में किडनी के रोग से ग्रसित मरीज के उपचार में बड़ी लापवाही का मामला सामने आया है. आरोप है कि किडनी में इन्फेक्शन के मरीज का गलत इलाज कर दिया गया. जब मरीज की जान पर बन आई तब उसे रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों के होश उड़ गए.

पन्ना के रहने वाले पीड़ित परिवार का आरोप है कि सतना के सुपर स्पेशलिटी स्टार अस्पताल मुख्तियारगंज में डॉ. पुष्पेंद्र सिंह के यहां मरीज का इलाज कराने गए थे, जहां चिकित्सकों द्वारा मरीज का ऑपरेशन किया गया. बताया गया कि किडनी में इंफेक्शन है. मरीज की किडनी निकाली गई, लेकिन इस दौरान दूसरी किडनी में कट लग गया.

किडनी में लपेट दिया था धागा!
परिजनों का आरोप है कि मरीज की हालत जब बिगड़ी तो उसे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा रेफर किया गया. यहां एक बार फिर सभी तरह की जांच कराई गई. ऑपरेशन हुआ तो पता चला कि दूसरी किडनी में कट लगा है. उस कट पर धागा लपेटकर छोड़ दिया गया है. इसके कारण किडनी सूख गई और कुछ ही समय बाद मरीज ने दम तोड़ दिया.

पहले पता चला किडनी में पथरी
फिलहाल, इस लापरवाही के लिए परिजनों द्वारा निजी अस्पताल के डॉक्टर और प्रबंधन सहित संचालक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है. मृतक मरीज रवि रजक के परिजनों ने बताया, रवि की तबीयत खराब हुई तो वह उसे लेकर सतना में डॉ. हिमांशु गुप्ता को दिखाने गए. सोनोग्राफी के बाद पता चला कि किडनी में पथरी है. फिर किडनी स्पेशलिस्ट के पास रेफर कर दिया गया.

4 अप्रैल को 5 घंटे चला ऑपरेशन
परिजनों के अनुसार, इस दौरान चिकित्सकों के कहने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉ. पुष्पेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि दाई किडनी खराब है, जिसका ऑपरेशन करवाना पड़ेगा और चार अप्रैल को ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन करीब 5 घंटे चला. तभी मरीज की हालत बिगड़ गई और आनन फानन में उसे रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रेफर किया गया.

इस वजह से हुई मरीज की मौत
परिजनों ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा के चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि ऑपरेशन के समय किडनी में गलत कट मार दिया गया था, जिस पर धागा बांध दिया गया था. इसके कारण खून का रिसाव हुआ और खून जम जाने के कारण दूसरी किडनी को भी निकालना पड़ा. इसके बाद मरीज की मौत हो गई.

बताया जा रहा कि मरीज पन्ना जिले का निवासी था. परिवार के साथ सतना में पथरी का इलाज कराने आया था, जिसके बाद निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर लापरवाही की गई, जिससे उसकी मौत हो गई.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link