Last Updated:
Vedat Muriqi La Liga goals: वेदात मुरीकी के दो गोल से मालोर्का ने रायो वैलेकानो को 3-0 से हराया, मुरीकी 21 गोल के साथ काइलिन एमबाप्पे के 23 गोल के रिकॉर्ड के करीब, विलारियाल ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-1 से हराया.
वेदात मुरीकी ला-लीगा
मैड्रिड: वेदात मुरीकी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मालोर्का की तरफ से दो गोल किए, जिससे वह स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के इस सत्र में सर्वाधिक गोल करने के काइलिन एमबाप्पे के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं.
मुरीकी के दो गोल की मदद से मालोर्का ने रायो वैलेकानो को 3-0 से हराया. कोसोवो के स्ट्राइकर ने पहले हाफ के आखिर में चार मिनट के अंतराल पर दो गोल दागे, ये लीग में उनके इस सत्र में 20वें और 21वें गोल थे। इस तरह से वह एमबाप्पे के 23 गोल से सिर्फ दो गोल पीछे हैं.
रियाल मैड्रिड के फॉरवर्ड एमबाप्पे शुक्रवार को गिरोना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहे मैच में कोई गोल नहीं कर पाए थे, उन्होंने फरवरी के बाद से इस प्रतियोगिता में कोई गोल नहीं किया है.
मुरीकी ने मालोर्का के लिए अपने पिछले दो मैचों में तीन गोल किए हैं, उन्होंने पिछले सप्ताहांत रियाल मैड्रिड के खिलाफ टीम की 2-1 की जीत में भी गोल किया था.
इस बीच विलारियाल ने एथलेटिक बिलबाओ पर 2-1 से जीत हासिल करके तीसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. सर्गी कार्डोना और अल्फॉन ने विलारियाल के लिए पहले हाफ में गोल दागे.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें