खेतों में पहुंचे कलेक्टर, गेहूं उपज का लिया जायजा – Harda News

खेतों में पहुंचे कलेक्टर, गेहूं उपज का लिया जायजा – Harda News



हरदा| किसानों को गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग में आ रही दिक्कतों के बीच कलेक्टर सिद्धार्थ जैन रविवार को खुद गांव अहलवाड़ा पहुंच गए। उन्होंने खेतों में खड़ी और कटाई के बाद रखी गेहूं फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने वास्तविक उपज का आकलन किया। किसानों से सीधे संवाद किया। समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्लॉट बुकिंग में किसी तरह की परेशानी न हो। कलेक्टर ने कहा, सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान आपूर्ति विभाग सहित राजस्व अमला मौजूद रहा।



Source link