ग्वालियर में भोपाल की एक 21 साल की बीएससी छात्रा के साथ धोखे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने पहले खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की, बाद में अपनी पहचान बदलकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। जानकारी के मुताबिक, छात्रा मूल रूप से मध्यप्रदेश के पार्ढना जिले की रहने वाली है और भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही है। करीब एक साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर सदेव शूटर नाम की आईडी से एक युवक से बात शुरू हुई। युवक ने अपनी पहचान छुपाई और खुद को हिंदू बताया, जिससे छात्रा ने उस पर भरोसा कर लिया। धीरे धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मोबाइल नंबर भी शेयर हो गए। फोन पर बात होने लगी तो युवक ने अपना असली नाम शादाब अली बताया और कहा कि वह मुस्लिम है और छात्रा से शादी करना चाहता है। इसके बाद भी छात्रा ने उससे संपर्क बनाए रखा। शादाब के बुलाने पर छात्रा ग्वालियर पहुंची आरोपी युवक के बुलाने पर छात्रा 4 मार्च 2025 को ग्वालियर पहुंची। यहां उसे गिरवाई इलाके के मंगल होटल में ठहराया गया, जहां वह करीब सात दिन तक रही। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। गहने बेचकर दिया पैसा, शादी के लिए धर्म बदलने की शर्त ग्वालियर से लौटने के चार दिन बाद युवक ने छात्रा को फोन कर बताया कि वह परेशानी में है और उसे तुरंत 50 हजार रुपए की जरूरत है। इस पर छात्रा ने अपने कान के बाले बेचकर उसे पैसे दे दिए। इसके बाद आरोपी भोपाल आ गया और अशोका गार्डन इलाके में छात्रा के साथ लिव इन में रहने लगा। दोनों करीब तीन महीने तक साथ रहे। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब छात्रा तीन महीने की गर्भवती हो गई और शादाब से शादी की बात कही, तो उसने हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने की शर्त रख दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पैसे लौटाने से भी इनकार कर दिया। आरोप है कि युवक ने छात्रा पर गर्भपात का दबाव भी बनाया और उसे दवा देकर गर्भ गिराने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने दवा नहीं ली। भोपाल में शिकायत दर्ज, ग्वालियर भेजी गई डायरी पीड़िता ने भोपाल के अशोका गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना ग्वालियर के गिरवाई क्षेत्र की होने के कारण केस डायरी वहां भेजी गई। अब गिरवाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इस मामले में सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि एक पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link