भोपाल में किन्नर से बदसलूकी के बाद हमला: चलती एक्टिवा रोककर बाइक सवार ने की गाली-गलौज; विरोध करने पर कंधे पर किया वार – Bhopal News

भोपाल में किन्नर से बदसलूकी के बाद हमला:  चलती एक्टिवा रोककर बाइक सवार ने की गाली-गलौज; विरोध करने पर कंधे पर किया वार – Bhopal News




भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में किन्नर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादिया सिमी गुरु पल्लवी (27), निवासी दंगा अखाड़े वाली गली भोईपुरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 9 अप्रैल की रात करीब 10:45 बजे अपने दोस्त जहीर मिया के साथ एक्टिवा से काली मंदिर से भारत टाकीज की ओर जा रही थी। पीड़िता के मुताबिक, जैसे ही वह पत्ती बाजार के पास पहुंची, पीछे से बाइक पर आए एक युवक ने उसे रोकते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और एक्टिवा पर बैठे व्यक्ति को लेकर सवाल करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने पास रखी किसी वस्तु से सिमी के दाहिने कंधे के पास वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता सीधे थाने पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे हमीदिया अस्पताल भेजकर इलाज कराया।



Source link