Last Updated:
Cheapest Electric Scooter in India 2026: क्या आप कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं? BaaS (Battery as a Service) स्कीम ने Vida VX2, TVS iQube और Ather Rizta जैसे स्कूटर्स को पहले से ज्यादा सस्ता बना दिया है. अब आपको बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं देनी पड़ेगी. जानिए कौन सा स्कूटर आपके बजट और जरूरत के हिसाब से सबसे बेहतर है?
Cheapest Electric Scooter in India 2026
Vida VX2 इस समय BaaS स्कीम के तहत सबसे किफायती विकल्पों में से एक है. हीरो मोटोकॉर्प के इस ब्रांड ने बैटरी की कीमत को स्कूटर से अलग कर इसकी शुरुआती कीमत को बेहद कम कर दिया है. अगर आप शहर में कम दूरी के लिए एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर खोज रहे हैं, तो ये एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.
BaaS के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹44,990 से शुरू होती है. बैटरी के लिए आपको ₹1.24 प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होता है. इसमें 2.2 kWh की स्वैपेबल बैटरी मिलती है, जो 142 किमी तक की रेंज (3.4 kWh वेरिएंट में) प्रदान करती है, जिससे आपकी शुरुआती निवेश लागत काफी कम हो जाती है.
TVS iQube भारत के सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है. हाल ही में कंपनी ने इसे BaaS मॉडल के साथ पेश किया है, जिससे यह मिड-रेंज कस्टमर की पहुंच में आ गया है. इसकी बिल्ड क्वालिटी और स्मूथ राइडिंग इसे फैमिली के लिए एक परफेक्ट स्कूटर बनाती है.
BaaS स्कीम के तहत TVS iQube की प्रभावी कीमत ₹59,999 से शुरू होती है. इसके अलावा, ग्राहक को ₹1,202 प्रति माह का फिक्स्ड बैटरी सब्सक्रिप्शन शुल्क देना होता है. खास बात ये है कि इस प्लान में आपको अनलिमिटेड किलोमीटर चलाने की सुविधा मिलती है, जो इसे लंबी दूरी वालों के लिए फायदेमंद बनाती है.
Ather Rizta: एथर एनर्जी ने अपना पहला फैमिली-ओरिएंटेड स्कूटर Ather Rizta लॉन्च किया है, जो अपनी बड़ी सीट और स्टोरेज के लिए जाना जाता है. BaaS मॉडल के साथ आने से इसकी पहुंच उन लोगों तक भी हो गई है जो प्रीमियम एथर अनुभव को कम कीमत में चाहते हैं.
Ather के BaaS प्लान के साथ Rizta की शुरुआती कीमत लगभग ₹76,000 के आसपास बैठती है. इसमें बैटरी रेंटल मॉडल के तहत ग्राहकों को प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होता है. इसमें गूगल मैप्स नेविगेशन और ‘स्मार्ट ईको’ जैसे फीचर्स मिलते हैं जो शहर की ड्राइविंग को आसान बनाते हैं.
TVS Orbiter: टीवीएस ने अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए TVS Orbiter V1 को भी BaaS के दायरे में लाया है. ये एक हल्का और स्लीक स्कूटर है, जो खासतौर पर युवाओं और कॉलेज जाने वाले छात्रों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन ट्रैफिक में चलना आसान बनाता है.
Orbiter V1 BaaS मॉडल की शुरुआती कीमत मात्र ₹49,999 रखी गई है. इसमें भी iQube की तरह मासिक रेंटल प्लान लागू होता है. कम कीमत के बावजूद, ये स्कूटर अच्छी टॉप स्पीड और बेसिक स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है, जो इसे डेली कम्यूट के लिए एक बजट-फ्रेंडली विकल्प बनाता है.
Bajaj Chetak: इलेक्ट्रिक चेतक अपने मेटल बॉडी और क्लासिक लुक के लिए पॉपुलर है. अब BaaS स्कीम के साथ चेतक को खरीदना और भी आसान हो गया है. कंपनी ने फाइनेंस पार्टनर्स के साथ मिलकर बैटरी रेंटल प्रोग्राम शुरू किया है, जिससे इसकी अपफ्रंट लागत काफी घट गई है.
BaaS मॉडल के साथ बजाज चेतक के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत करीब ₹91,000 तक आ जाती है. बैटरी के लिए आपको मंथली सब्सक्रिप्शन या उपयोग के आधार पर भुगतान करना होता है. इसकी 150 किमी से ज्यादा की रेंज और मजबूत बनावट इसे रफ-एंड-टफ इस्तेमाल के लिए बेहतरीन बनाती है.
About the Author
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें