राज्यसभा चुनाव: MP में तीसरी सीट पर भाजपा नहीं उतारेगी उम्मीदवार! दिग्विजय से मिले जीतू

राज्यसभा चुनाव: MP में तीसरी सीट पर भाजपा नहीं उतारेगी उम्मीदवार! दिग्विजय से मिले जीतू


Last Updated:

Rajya Sabha Chunav: सूत्रों की मानें तो भाजपा के पास विधायकों की संख्या में सात की कमी बताई जा रही है, जो तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने की राह में बड़ी बाधा बनी. वहीं, कांग्रेस खेमे में इस खबर से जश्न का माहौल है, लेकिन…

Zoom

दिग्विजय सिंह से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी.

Bhopal News: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी चरम पर पहुंच गई है. सूत्रों के मुताबिक, भाजपा तीसरी सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी. यह फैसला कांग्रेस में कथित ‘तोड़फोड़’ की राजनीति से दूरी बनाकर साफ संदेश देने के उद्देश्य से लिया गया है. भाजपा नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी जिस सीट पर चुनाव लड़ेगी, उस पर जीत हासिल करेगी.

5 लाख परसेंट हमारा कैंडिटेट राज्यसभा जाएगा
उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के निवास पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में अहम बैठक हुई. बैठक में राज्यसभा, पार्टी संगठन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. जीतू पटवारी ने मुलाकात के बाद कहा, ‘मैं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेता रहता हूं. दिग्विजय सिंह जी से कई अहम मुद्दों पर बात हुई.’ उन्होंने जोर देकर कहा, ”5 लाख प्रतिशत हमारा कैंडिडेट राज्यसभा जाएगा.”

भाजपा फेल हो गई: पीसी शर्मा
सूत्रों की मानें तो भाजपा के पास विधायकों की संख्या में सात की कमी बताई जा रही है, जो तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने की राह में बड़ी बाधा बनी. वहीं, कांग्रेस खेमे में इस खबर से जश्न का माहौल है, लेकिन अंदरखाने हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा, ‘भाजपा ने तोड़फोड़ की कोशिश की, लेकिन स्थितियों को भांपकर वह फेल हो गई’. उन्होंने दावा किया कि अब कांग्रेस में एकजुटता है और टूट नहीं हो पाएगी, इसलिए भाजपा ने तीसरा उम्मीदवार न उतारने का फैसला लिया.



Source link