लव जिहाद: इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर दोस्ती, ग्वालियर बुलाकर छात्रा से दुष्कर्म

लव जिहाद: इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर दोस्ती, ग्वालियर बुलाकर छात्रा से दुष्कर्म


Last Updated:

भोपाल में किराए पर रहने वाली एक छात्रा ने ग्वालियर के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने हिंदू बनकर दोस्ती की बाद में अपनी असली पहचान बताई. छात्रा का काफी समय तक शोषण किया. शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. जानें पूरा मामला…

Zoom

प्रतीकात्मक.

Gwalior News: ग्वालियर में एक बार फिर से लव जिहाद का मामला सामने आया है. बीएससी की छात्रा ने इंस्टाग्राम पर सदेव शूटर नाम के युवक शादाब अली को हिन्दू समझकर दोस्ती की. छात्रा का अरोप है कि युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया. मिलने के लिए भोपाल से ग्वालियर बुलाया. आरोपी ने होटल में 7 दिन तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर भोपाल में लिव इन रिलेशनशिप में रखकर शारीरिक शोषण किया.

साथ ही शर्त रखी की कि जब शादी के लिए छात्रा को उसका धर्म अपनाना होगा. जब छात्रा प्रेग्नेंट हुई और शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर छात्रा को अबॉर्शन कराने के लिए कहा. इनकार पर मारपीट की. छात्रा ने इसकी शिकायत भोपाल अशोका गार्डन थाने में की. पुलिस ने जीरो पर कायमी कर घटनाक्रम ग्वालियर गिरवाई थाने का होने पर केस डायरी को ग्वालियर भेज दिया, जहां अब गिरवाई थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

हिंदू बनकर की दोस्ती
मध्य प्रदेश के जिला पांढुर्ना की रहने वाली 21 साल की छात्रा भोपाल में किराए का कमरा लेकर एक निजी यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रही है. छात्रा की लगभग एक साल पहले फरवरी 2025 में इंस्टाग्राम के मध्यम से शादाब अली नाम के युवक से दोस्ती हुई थी. उसने सदेव शूटर के नाम से आईडी बनाई हुई थी. छात्रा की बात होने लगी. छात्रा ने दोस्ती कर ली. फिर इंस्टाग्राम और फोन के माध्यम से चैट होने लगी. बाद में छात्रा को शादाब ने बताया कि वह मुस्लिम है.

होटल में एक हफ्ते तक दुष्कर्म
पुलिस में शिकायत के अनुसार, बातचीत के दौरान शादाब ने छात्रा से कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है. मिलने के लिए उसे भोपाल से ग्वालियर बुलाया. 04 मार्च 2025 को वह उससे मिलने ग्वालियर पहुंची. यहां शादाब उसे गिरवाई थाना क्षेत्र के मगल नाम के होटल में ले गया. आरोप है कि होटल में ले जाकर उसने शादी का वादा कर दुष्कर्म किया. उसी होटल में लगभग 1 हफ्ते रोककर आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद छात्रा भोपाल आ गई.

ईयररिंग बेचकर दिए पैसे
4-5 दिन बाद शादाब ने उसे फोन कर कहा कि उसे पैसे की जरूरत है तो उसने अपने गोल्ड के इयररिंग बैच दिए और उसे पैसे दे दिए. इसके बाद आरोपी शादाब भोपाल पहुंच गया. अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में लगभग 3 माह तक लिव इन में रहकर शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान छात्रा तीन महीने की प्रेग्नेंट हो गई. उसने उसे इस बात के बारे में बताया तो आरोपी शादाब ने उसे गर्भपात करने के लिए कहा. कहा कि वह उससे शादी करेगा तो उसे शादी के बाद उसका धर्म अपनाना होगा. फिर वह उसकी छोटी छोटी बातों पर विवाद कर मारपीट करने लगा और शादी करने से इनकार कर दिया. उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया.

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत अशोका गार्डन थाने पहुंचकर की. वहीं, अशोक गार्डन थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर जीरो पर मामला दर्ज कर घटनाक्रम ग्वालियर थाना क्षेत्र का होने पर केस डायरी को ग्वालियर भेजा है. इसके बाद केस डायरी के आधार पर गिरवाई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link