दमोह जिले की सिग्रामपुर चौकी के पास रविवार रात एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक सचिन झारिया अपनी शादी के लिए खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सिंगपुर-सलैया मार्ग पर भीषण भिड़ंत ग्राम सुनवराह निवासी सचिन रविवार शाम कपड़े और अन्य सामान खरीदने सिंगपुर गांव गया था। वापसी के दौरान सिंगपुर और सलैया के बीच मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। 30 अप्रैल को थी शादी परिजनों ने बताया कि सचिन की शादी 30 अप्रैल को होने वाली थी, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं। घटना के बाद राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सिग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अज्ञात वाहन पर केस दर्ज पुलिस ने शव को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सोमवार दोपहर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Source link