शादी की तैयारियों के बीच गैस पाइप में आग: शिवपुरी में लाखों का सामान जला; ग्रामीणों की तत्परता से टला हादसा – Shivpuri News

शादी की तैयारियों के बीच गैस पाइप में आग:  शिवपुरी में लाखों का सामान जला; ग्रामीणों की तत्परता से टला हादसा – Shivpuri News




शिवपुरी जिले के सेमरी गांव में शादी की तैयारियों के दौरान सोमवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की पाइपलाइन में आग लग गई। इस घटना से घर में रखा करीब एक लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। तेंदुआ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी शिवसिंह जाटव के घर शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। मेहमानों और परिजनों के लिए खाना बनाया जा रहा था, तभी एलपीजी गैस सिलेंडर के होज पाइप में अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर में मौजूद लोग सतर्क हो गए। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक घर का सामान जल चुका था। इस घटना में करीब एक लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से कोई जनहानि नहीं हुई।



Source link