19 रन पर रिटायर हर्ट होने से पहले रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास

19 रन पर रिटायर हर्ट होने से पहले रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास


होमखेलक्रिकेट

Rohit sharma: 19 रन पर रिटायर हर्ट होने से पहले रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास

Last Updated:

Rohit sharma IPL Record: रोहित शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रविवार 12 अप्रैल को 19 रन की पारी खेली. उनको चोटिल होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा. इस दौरान मुंबई इंडियंस के लिए 6 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने का कमाल कर दिया. आईपीएल में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम दर्ज है.

Zoom

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए 6 हजार आईपीएल रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रविवार को महज 19 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए लेकिन इससे पहले टीम के लिए बड़ा रिकॉर्ड बना डाला. उन्होंने 12 अप्रैल को इतिहास रच दिया. वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 6000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. आईपीएल 2026 के मैच नंबर 20 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले में रोहित को 6000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ छह रन चाहिए थे. उन्होंने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जैकब डफी को छक्का जड़कर यह उपलब्धि हासिल की.

रोहित शर्मा उस समय 2 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच का अपना पहला छक्का लगाया. साल 2011 के आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा जुड़े थे. उन्होंने तब से आईपीएल मैचों में 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं.

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं. सूर्यकुमार ने 116 मैचों में 3776 रन बनाए हैं. उनके बाद कीरोन पोलार्ड का नाम आता है. पोलार्ड ने 2010 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के लिए 189 आईपीएल मैच खेले और 3412 रन बनाए.

विराट कोहली नंबर 1

आईपीएल में एक ही टीम के लिए रोहित से ज्यादा रन सिर्फ एक बल्लेबाज ने बनाए हैं, वह हैं विराट कोहली. कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे मैच के पहले हाफ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के लिए 38 गेंद में 50 रन बनाए. कोहली ने बेंगलुरु की टीम के लिए 271 आईपीएल मैचों में कुल 8840 रन बनाए हैं. कुल मिलाकर कोहली ने 2008 से आरसीबी के लिए 286 टी20 मैचों में 9264 रन बनाए हैं. रोहित की तरह कोहली ने भी 271 आईपीएल मैचों के अलावा 15 चैंपियंस लीग टी20 मैचों में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link