72 फीट लंबे पीतल पर 193 देशों के प्रतीक चिन्ह: आंबेडकर जयंती के पहले होगा तैयार, काटने में लगा 3 घंटे से ज्यादा का समय – Indore News

72 फीट लंबे पीतल पर 193 देशों के प्रतीक चिन्ह:  आंबेडकर जयंती के पहले होगा तैयार, काटने में लगा 3 घंटे से ज्यादा का समय – Indore News




14 अप्रैल को डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती है। इसके पहले इंदौर में एक अनूठा काम किया जा रहा है। 72 फीट लंबे पीतल पट्ट पर 193 देशों के प्रतीक चिन्हों को प्रिंट किया जाएगा। रविवार को इस पीतल पट्ट को काटने का काम किया गया। दरअसल, संविधान से देश पुस्तक के माध्यम से डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 72 फिट लंबे पीतल पट्ट को जारी करने की तैयारी की जा रही है। इसकी चौड़ाई 5 इंच होगी। सर्वेभवन्तु: सुखिन: के उद्घोष के साथ 193 देशों के प्रतीक चिन्हों को इसमें समाहित किया जाएगा, ताकि विश्व में शांति स्थापित हो सके। 72 फीट के पीतल पट्‌ट का वजन 1 किलो इस 72 फीट लंबे पीतल पट्ट का वजन करीब 1 किलो है। रविवार को इस पीतल पट्ट को काटने का काम किया गया, जिसमें करीब 3 घंटे 10 मिनट का समय लगा। सोमवार को इस पीतल पट्ट पर प्रिंटिंग का काम किया जाएगा। ये काम एडवोकेट लोकेश मंगल द्वारा किया जा रहा है। बता दे कि इसके पहले भी कई चीजें पीतल पर उकेर चुके हैं। उन्होंने बताया कि थावरचंद गेहलोत, राज्यपाल, कर्नाटक की प्रेरणा से वे ये काम कर रहे है। संविधान से देश पुस्तक के माध्यम से 72 फीट लंबा और 5 इंच चौड़ा पीतल पट्ट जारी किया जाएगा। इसमें 193 देशों के प्रतीक चिन्हों को शामिल है। इसकी छपाई सोमवार को की जाएगी और मंगलवार को इसे जारी किया जाएगा। सर्वेभवन्तु: सुखिन: के भाव को समझे उन्होंने बताया कि सर्वेभवन्तु: सुखिन: के उद्घोष के साथ ये किया जाएगा। हम विश्व में भी सर्वेभवन्तु: सुखिन: का संदेश दे। रविवार को 72 फीट लंबा पीतल पट्ट काटने के साथ ही इसकी सफाई की गई है। हम सर्वेभवन्तु: सुखिन: के भाव को हम सभी समझे, माने और जीवन में आत्मसात करें। विश्व कल्याण के लिए 80 एडवोकेट्स के सहयोग से ये काम किया जा रहा है। फोल्ड करके रख सकेंगे उन्होंने बताया कि इस पीतल पट्ट का वजन करीब 1 किलो है। खासबात यह है कि इस पर 193 देशों के प्रतीक चिह्न उकेरने के बाद इसे फोल्ड करके रखा जा सकेगा। इससे इसे कही भी ले जाना आसान होगा। सोमवार को तैयार होने के बाद मंगलवार को इसे जारी किया जाएगा, जिसे सभी देख सकेंगे।



Source link