Last Updated:
CSK vs GT Match and dates change: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मैच के शेड्यूल में एक बड़ा बदलाव हुआ है. इस बदलाव में मैच के वेन्यू के साथ-साथ समय भी बदला गया है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है शेड्यूल को लेकर नया अपडेट.
सीएसके और गुजरात मैच के शेड्यूल में हुआ बदलाव
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मैच को लेकर एक बड़ा बदलाव हुआ है. दोनों टीमों के बीच होने वाले एक मैच का वेन्यू और समय को बदल दिया गया है. गुजरात और सीएसके के बीच 26 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाला मैच अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा और यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
इसके अलावा सीएसके और गुजरात के बीच होने वाला दूसरा मैच जो 21 मई, 2026 की शाम को खेला जाना था अब वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच शेड्यूल में ये बदलाव नगर निगम के चुनाव के कारण हुआ है. 26 अप्रैल को अहमदाबाद में चुनाव नगर निगम का चुनाव है. यही कारण है कि सीएसके और गुजरात के इस मैच को चेपॉक में शिफ्ट किया गया है.
गुजरात और सीएसके की हुई खराब शुरुआत
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बहुत ही खराब हुई है. सीएसके को लगातार तीन मैचों में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली सफलता मिली. सीएसके के इस सीजन में चार मैचों में सिर्फ 2 अंक हैं. आईपीएल 2026 में सीएसके की टीम चोट से भी परेशान रही है. अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभी तक टूर्नामेंट में वापसी नहीं कर पाए हैं. ऐसे में उसकी कोशिश होगी कि वह इस सीजन में वह अपने आगामी मैचों में जीत दर्ज कर दमदार वापसी करे.
इसके अलावा गुजरात टाइटंस भी आईपीएल 2026 में संघर्ष करते हुए दिख रही है. अपने डेब्यू सीजन में ही चैंपियन वाली गुजरात इस बार चार मैचों में सिर्फ 2 में जीत दर्ज कर पाई है. हालांकि, गुजरात ने अपने पिछले मैच में लखनऊ को उसके घर में हराकर वापसी की है. ऐसे में देखना ये होगा कि वह अपने आगे मैचों में कैसा खेल दिखाती है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें