Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस टेस्ट मैच में कुछ ऐसा हुआ जो आज के दौर में अकल्पनीय लगता है बल्लेबाजों ने बिना किसी एक्स्ट्रा (नो-बॉल या वाइड) के एक ही लीगल गेंद पर 7 रन बना दिए. इस ऐतिहासिक घटना में जितना योगदान बल्लेबाज के शॉट और उनकी फिटनेस का था उससे ज्यादा मैदान के साइज था.
1981 में ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज डेनिस लिली की 1 गेंद पर माजिद खान और मुदस्सर नजर ने बनाए थे 7 रन
नई दिल्ली. यह क्रिकेट इतिहास की उन दुर्लभ घटनाओं में से एक है जिसने आंकड़ों के दिग्गजों को भी चकित कर दिया था. क्रिकेट के खेल में अक्सर एक गेंद पर अधिकतम 6 रन (छक्का) बनने की बात होती है, लेकिन 1981 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंडने एक ऐसी घटना देखी जिसने क्रिकेट की ‘रिकॉर्ड बुक’ में एक अनोखा अध्याय जोड़ दिया.
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस टेस्ट मैच में कुछ ऐसा हुआ जो आज के दौर में अकल्पनीय लगता है बल्लेबाजों ने बिना किसी एक्स्ट्रा (नो-बॉल या वाइड) के एक ही लीगल गेंद पर 7 रन बना दिए. इस ऐतिहासिक घटना में जितना योगदान बल्लेबाज के शॉट और उनकी फिटनेस का था उससे ज्यादा मैदान के साइज था.
डेनिस लिली की रफ़्तार और माजिद खान का क्लास
यह वाकया तब हुआ जब क्रीज पर पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज माजिद खान और मुदस्सर नज़र मौजूद थे. गेंदबाजी की कमान महान तेज गेंदबाज डेनिस लिली के हाथों में थी. लिली की एक तेज रफ्तार गेंद पर माजिद खान ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में बैकफुट पर एक बेहतरीन कट शॉट खेला. गेंद तेजी से डीप पॉइंट की ओर बाउंड्री की तरफ जाने लगी. माजिद और मुदस्सर दोनों विकेट के बीच तेज दौड़ के लिए जाने जाते थे. गेंद जैसे ही गैप में गई दोनों ने तेज रफ्तार से भागना शुरु कर दिया वहीं फील्डर ये सोच कर धीमा पड़ गया कि गेंद बाउंड्री पार कर जाएगी पर ऐसा हुआ नहीं.
View this post on Instagram