Anuppur Accident: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के NH-43 पर एमन सिंह पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार फोर्स तूफान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसा. गनीमत रही कि घटना के समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही भालूमाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया गया कि हादसे बाद ड्राइवर फरार हो गया.