खंडवा में बजरंग दल का प्रदर्शन, चर्बी कांड पर हनुमान चालीसा पाठ, उग्र आंदोलन की चेतावनी

खंडवा में बजरंग दल का प्रदर्शन, चर्बी कांड पर हनुमान चालीसा पाठ, उग्र आंदोलन की चेतावनी


Last Updated:

Khandwa news :खंडवा के इमलीपुरा चर्बी कांड को लेकर बजरंग दल ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. घंटाघर पर हनुमान चालीसा पाठ कर संगठन ने भ्रष्ट अधिकारियों को सद्बुद्धि देने की बात कही और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की

Zoom

बजरंग दल ने जोरदार विरोध प्रदर्शन

मध्यप्रदेश के खंडवा में इमलीपुरा चर्बी कांड को लेकर बजरंग दल का आक्रोश खुलकर सामने आया है. संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख घंटाघर चौराहे पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है.

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें 12 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं. संगठन का कहना है कि बेगमबाग चर्बी कांड सहित इमलीपुरा प्रकरण में प्रशासन और नगर निगम की भूमिका संदिग्ध रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है.जिला संयोजक अजय मालवीय ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि दोषी अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो बजरंग दल बड़ा और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा.

खंडवा में बजरंग दल का प्रदर्शन
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यह केवल शुरुआत है और मांगें पूरी नहीं होने पर संगठन सड़कों पर उतरकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगा.प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ. हालांकि, स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.बजरंग दल ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि इमलीपुरा मामले में पारदर्शी जांच कर दोषियों को सजा दी जाए. संगठन का कहना है कि यह मामला केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे शहर की भावनाओं से जुड़ा हुआ है.अब देखना होगा कि प्रशासन इस चेतावनी के बाद क्या कदम उठाता है, क्योंकि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो खंडवा में आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है.



Source link