शाजापुर शहर के छोटा चौक स्थित एक जनरल स्टोर पर मंगलवार शाम अनोखी वारदात सामने आई। एक दूल्हा ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा। बिना पैसे दिए सामान लेकर चला गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज बुधवार शाम को सामने आया है। दुकान संचालक दानिश खान के अनुसार, दूल्हे ने 1200 से 1500 रुपए का सामान लेकर गया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं, जिससे उसकी पहचान करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि अब तक दुकान संचालक द्वारा इस मामले की पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। स्थानीय लोग इस तरह की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत बता रहे हैं।
Source link