‘कुछ नहीं बचा साहब’, MP के इस गांव में बेकाबू आग का कहर, ग्रामीणों ने बयां किया दर्द

‘कुछ नहीं बचा साहब’, MP के इस गांव में बेकाबू आग का कहर, ग्रामीणों ने बयां किया दर्द


Last Updated:

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अरवरिया गांव में आग ने ऐसा तांडव मचाया कि कुछ ही पलों में सब जलकर राख और गया. कई किसानों की पूरी फसल जलकर राख हो गई. कई ग्रामीणों ने बताया कि दमकल गाड़ियां सही समय पर नहीं पहुंच सकीं. अगर गाड़ियां समय पर आती, तो आग पर काबू पाया जा सकता था.

Zoom

विदिशा जिले के अरवरिया गांव में आग का तांडव

विदिशा के एक छोटे से गांव में आग ने ऐसा कहर बरपाया, जिसने मिनटों में खुशहाली को खामोशी में बदल दिया. अरवरिया गांव में जहां खेतों में सुनहरी फसल खड़ी थी. वहां आज सिर्फ राख उड़ रही है. एक लापरवाही या कहें नरवाई की चिंगारी पूरे गांव को बर्बादी के अंधेरे में धकेल गई. चारों तरफ जली हुई जमीन और हवा में घुली हुई राख शामिल है. अरवरिया गांव में ये मंजर किसी आपदा से कम नहीं है. गांव के किसानों ने कभी नहीं सोचा था कि उनकी मेहनत यूं धुएं में बदल जाएगी, जो खेत कल तक हरियाली से भरे थे. आज वहां सिर्फ सन्नाटा पसरा है.

न्यूज 18 की टीम जब मौके पर पहुंची, तो हर तरफ सिर्फ दर्द की कहानियां थीं. ग्रामीणों का कहना है कि पास के इलाके से उठी आग तेज हवाओं के साथ यहां पहुंची और पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही देर में हालात इतने बिगड़ गए कि लोग सिर्फ अपनी जान बचाने में जुट गए.

कुछ ही पलों में खाक हो गया सब
आग इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. खेतों में खड़ी महंगी मशीनें, हार्वेस्टर और ट्रैक्टर सब आग की लपटों में घिर गए. कुछ ही पलों में सब राख हो गया और देखते ही देखते ही लाखों का नुकसान हो गया. गांव के घर भी इस तबाही से अछूते नहीं रहे. किसानों ने घरों में अनाज जमा कर रखा था, जो उनके पूरे साल की मेहनत थी. वह भी जलकर राख हो गया. अब हालात ये हैं कि कई परिवारों के सामने खाने तक का संकट खड़ा हो गया है.

किसान रेवा राम बघेल ने बताई दुखभरी कहानी
किसान रेवा राम बघेल ने बताया कि साहब इस आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया. प्रशासन ने नरवाई की आग पर रोक लगाई. इस वजह से दूसरे जगह से आग आई और आंखों के सामने सबकुछ जलकर खाक हो गया. ती हार्वेस्टर जल गए. हजारों बोरा अनाज जल गया. हम तीन भाई हैं. कुछ नहीं बचा साहब.

सरपंच प्रमोद मिश्रा ने कही ये बात
गांव के सरपंच प्रमोद मिश्रा ने कहा कि सब कुछ जलकर खाक हो गया. अब हम चाहते हैं प्रशासन जला हुआ गेहूं खरीदने में मदद करें. आग बहुत ही भयानक थीं. डेढ़ से दो हजार कुंटल गेहूं था. गाड़ी बहुत ही लेट आईं, हार्वेस्टर भी जल गए.

किसान आयुष बघेल ने बताया कि दमकल को फोन लगाया, तो वह बहुत देर बाद पहुंची. अगर समय रहते पहुंचती तो काबू पाया जा सकता. किसान रोहित बघेल ने कहा कि आसपास के किसी गांव में नरवाई की आग लगी. वहां से आग आई और सबकुछ जला कर चली गई.

प्रशासन आग लगने के कारणों का लगा रहा पता
एसडीएम क्षितिज शर्मा का कहना है कि आग बहुत भीषण थी कारणों का पता किया जा रहा है आग क्यों लगी? दोपहर में हवा तेज थी और आग चार से पांच किलोमीटर दूर से आग आ गई.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link