Last Updated:
Chhindwara News: छिंदवाड़ा की एक शादी ने चौंका दिया. उस शादी में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं थी. अमूमन ऐसा फिल्मो में होता है. दुल्हन की हरकत देखकर तो मानो दूल्हे के तनबदन में आग लग गई. उसने तुरंत बारात वापस ले जाने का फैसला किया. जानें क्या हुआ था…
छिंदवाड़ा में स्टेज से कूदकर भागी दुल्हन. जानें फिर क्या किया…
Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जैसा शायद आपने अब तक किसी मूवी में देखा होगा. उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव में एक शादी चल रही थी. दुल्हन स्टेज पर जयमाला डालने ही वाली थी. तभी वो मुड़ी, स्टेज से कूदी और दौड़ लगा दी.
ये नजारा ‘3 इडियट्स’ मूवी के उस सीन से मेल खाता था, जिसमें कार गेट पर खड़ी होती है और दुल्हन (करीना कपूर) वेदी छोड़कर भागती है. लेकिन, छिंदवाड़ा की घटना में दुल्हन जयमाला छोड़कर भागी. दुल्हन भागी जरूर पर वह परिसर से बाहर नहीं गई. मंडप में जाकर उसने जो किया, उस दृश्य को देखगर तो वर-वधु पक्ष पानी-पानी हो गया.
बता दें कि घटना 27 और 28 अप्रैल की दरमियानी रात की है. दूल्हा अपनी नई जिंदगी के हसीन सपने लेकर परासिया से बारात लेकर मुजावर पहुंचा था. वधु पक्ष के घर पर बारात का जोरदार स्वागत हुआ. आतिशबाजी की गई और मेहमानों के लिए भोजन का प्रबंध था. हर तरफ खुशियों का माहौल था.
वरमाला के समय हो गया कांड
शादी की रस्में शुरू हुईं और वरमाला के लिए दूल्हा मंच पर पहुंच गया. दुल्हन को भी सहेलियों और परिजनों के साथ मंच की ओर लाया जा रहा था. जैसे ही वरमाला का समय आया, वहां मौजूद हर शख्स सन्न रह गया. दुल्हन ने दूल्हे के गले में माला डालने के बजाय, पंडाल में खड़े अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी. इतना ही नहीं, वह सबके सामने अपने प्रेमी से लिपट गई.
पंडाल में मचा हंगामा, बारात लौटी वापस
इस अप्रत्याशित घटना के बाद पूरे पंडाल में सन्नाटा पसर गया. गुस्से में आकर वधु पक्ष के लोगों ने युवती और उस युवक की पिटाई शुरू कर दी. सार्वजनिक रूप से हुए इस अपमान के बाद दूल्हे ने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा. लौटते समय वर पक्ष ने दुल्हन को दी गई पैर पट्टी, अंगूठी और मोबाइल फोन वापस ले लिया. घटना की आधिकारिक शिकायत उमरेठ थाने में दर्ज कराई गई है.
पारिवारिक दबाव और प्रेम प्रसंग
सूत्रों के अनुसार, युवती का उस युवक के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. वह परिजनों के दबाव में आकर शादी के लिए तैयार तो हो गई थी, लेकिन विवाह के दिन उसने यह साहसी और विवादित कदम उठा लिया. इस घटना से दूल्हा पक्ष को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनके मान-सम्मान को गहरी ठेस पहुंची है.
दूल्हे के पास कानूनी अधिकार
इस मामले पर कानूनी राय देते हुए अधिवक्ता अनुराग जायसवाल ने बताया कि पीड़ित दूल्हे के पास कई कानूनी विकल्प मौजूद हैं. वह धोखाधड़ी और मानसिक क्रूरता के आधार पर मामला दर्ज करा सकता है. साथ ही, सार्वजनिक अपमान और मानसिक प्रताड़ना के लिए सिविल मानहानि (Defamation) का केस भी किया जा सकता है. शादी में हुए खर्च और दिए गए सामान की वसूली के लिए वह कानूनी नोटिस भेज सकता है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें