पन्ना में बारातियों से भरी बस में लगी आग: सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए, पवई से देवेंद्रनगर जा रही थी – Panna News

पन्ना में बारातियों से भरी बस में लगी आग:  सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए, पवई से देवेंद्रनगर जा रही थी – Panna News




जिल में पवई से देवेंद्रनगर जा रही बारातियों से भरी एक बस में शंकरगढ़ के पास अचानक आग लग गई। चलती बस में आग भभकते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन बस ड्राइवर और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई और सभी बाराती सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि जब बारात वाली बस शंकरगढ़ के पास पहुंची, तो अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की खबर लगते ही ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बारातियों को फटाफट नीचे उतारा गया। जलकर खाक हुई बस आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर कंकाल बन गई। गनीमत रही कि आग पूरी तरह फैलने से पहले ही सभी यात्री समय रहते बाहर निकल आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही गुनौर थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मिलकर स्थिति को संभाला और यात्रियों को सुरक्षित जगह पहुंचाया। शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इस घटना में जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बस पूरी तरह बर्बाद हो गई है।



Source link