ये खिलाड़ी किसी से नहीं डरता… बिहार के लाल वैभव पर फिदा हुए एडम गिलक्रिस्ट

ये खिलाड़ी किसी से नहीं डरता… बिहार के लाल वैभव पर फिदा हुए एडम गिलक्रिस्ट


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्हें असाधारण प्रतिभा बताया और बीसीसीआई से सही मार्गदर्शन देने की अपील की. उन्होंने कहा कि 15 साल की उम्र में ऐसा खेलना चौंकाने वाला है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्हें असाधारण प्रतिभा बताया.

पटना. भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाड़ी और बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा अब देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल आस्ट्रेलिया के लिजेंड क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर बिहार के वैभव की जमकर तारीफ की है. वहीं अब जेडीयू के कार्यकरी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने भी एडम गिलक्रिस्ट के पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर कर वैभव की जमकर तारीफ करते हुए जानकारी दी है.

दरअसल संजय झा ने अपने पोस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के बयान का जिक्र किया. गिलक्रिस्ट ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि “जितना मैं उसे खेलते देखता हूं, उतना ही हैरान होता हूं. 15 साल की उम्र में ऐसा खेलना अविश्वसनीय है.”

‘BCCI करे सही मार्गदर्शन’

गिलक्रिस्ट ने बीसीसीआई से अपील करते हुए कहा कि इस असाधारण प्रतिभा का सही मार्गदर्शन और देखभाल बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि वैभव जैसे खिलाड़ी को सही दिशा मिले तो वह भविष्य में बड़ा नाम बन सकता है.

निडर बल्लेबाजी ने किया प्रभावित

गिलक्रिस्ट ने यह भी कहा कि वैभव सूर्यवंशी किसी भी गेंदबाज से नहीं डरता और हर गेंद पर आक्रामक अंदाज में खेलता है. उन्होंने इसे दुर्लभ प्रतिभा बताते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में ऐसा आत्मविश्वास बहुत कम देखने को मिलता है.

संजय झा ने वैभव के लिए जताया गर्व

संजय झा ने कहा कि गिलक्रिस्ट जैसे महान खिलाड़ी के शब्द वैभव के लिए बेहद प्रेरणादायक होंगे. उन्होंने इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उम्मीद जताई कि यह युवा खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेगा. बता दें, वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक शैली और निडर खेल के कारण लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. क्रिकेट जगत के दिग्गजों की नजर अब इस युवा खिलाड़ी पर है. आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट में कितना बड़ा मुकाम हासिल करता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं.

About the Author

Utkarsh KumarChief Sub Editor

Utkarsh Kumar is a multimedia journalist with over 15 years of experience in the mainstream media industry. He is currently working as a Chief Sub Editor with Network 18 Media & Investment Limited for the News1…और पढ़ें



Source link