टाइम्स स्क्वायर पर चमकीं गुना की बेटी: दुनिया के टॉप 40 लीगल लीडर्स में शामिल, न्यूयार्क में तीन बार प्रदर्शित हुई तस्वीर – Guna News

टाइम्स स्क्वायर पर चमकीं गुना की बेटी:  दुनिया के टॉप 40 लीगल लीडर्स में शामिल, न्यूयार्क में तीन बार प्रदर्शित हुई तस्वीर – Guna News




गुना की बेटी ने वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें विश्व के टॉप 40 इनोवेटिव लीगल लीडर्स में शामिल किया गया है। दुनिया भर के सभी 40 लीडर्स को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित किया गया। तीन बार उनका फोटो प्रदर्शित हुआ। बता दें कि गुना की रहने वाली अलपा सूद वर्तमान में मार्वल सेमीकंडक्टर कंपनी में लीगल हेड के पद पर कार्यरत हैं। वह कंपनी में इंडिया हेड हैं। यह कंपनी डेटा सेंटर्स के लिए चिप्स का डिजाइन करती है। अलपा सूद इसी कंपनी का भारत में लीगल सेक्शन संभालती हैं। टाइम्स स्क्वायर पर तीन बार हुआ प्रदर्शन
अलपा सूद को विश्व के टॉप 40 इनोवेटिव लीगल लीडर्स में शामिल किया गया है, जहां दुनिया भर के अन्य 39 प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञों के साथ उनका चयन हुआ। यह उपलब्धि और उनका विशेष उल्लेख न्यूयॉर्क सिटी के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर भी प्रदर्शित किया गया, जो उनके लिए गर्व का क्षण है। गुरुवार रात तीन बार टाइम्स स्क्वायर पर उनकी उपलब्धि का प्रदर्शन हुआ। गुना की निवासी अलपा ने अपनी स्कूली शिक्षा सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर से प्राप्त की। आगे की विधि शिक्षा आईएलएस लॉ कॉलेज, पुणे से पूरी की। उनके पिता गुना के सफल व्यवसायी हैं। परिवार का ट्रेवल्स का काम है और कमला ट्रेवल्स नाम से बसों का संचालन होता है।



Source link