Last Updated:
जबलपुर क्रूज हादसे में 9 लोगों ने अपनी गंवाई, जिसमें से तीन लोग दिल्ली के थे. हादसे में पहले एक मृतिका ने दिल्ली में अपनी छोटी बहन को कॉल करके बताया कि हम डूब रहे हैं. हमें बचा लो. हमारे लिए प्रेयर करो और कुछ ही देर बाद उनके मरने की खबर आई और हम सभी स्तब्ध रह गए.
जबलपुर में क्रूज से बहन को किया फोन
Jabalpur Cruise Tragedy: जबलपुर में हुए क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया.इसमें 9 लोगों की मौत हो गई. फिर प्रशासन की कार्रवाई में 29 लोगों को बचाया गया. मौसम अचानक बदला, तेज हवाएं चलीं और देखते ही देखते बरगी बांध का शांत पानी खतरनाक हो गया. यही पानी कई लोगों के लिए काल बन गया. जबलपुर क्रूज हादसे में तीन लोग वेस्ट दिल्ली के मायापुरी स्थित खजान बस्ती के रहने वाले हैं. तीनों ही व्यक्ति एक ही परिवार के हैं जिसमें मां, उसकी बेटी और उसका छोटा सा बेटा शामिल है. परिवार के कुल 6 लोग पारिवारिक समारोह के लिए जबलपुर गए थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई.
मरने से पहले छोटी बहन को किया था कॉल
मृतक की छोटी बहन ने बताया कि मेरी मम्मी, बड़ी बहन और उनका बेटा जहान पारिवारिक समारोह के लिए वह लोग जबलपुर गए थे. इसके बाद वह बरगी डैम घूमने गए थे. फिर उन्होंने वीडियो कॉल करके बताया और सब कुछ बहुत ही अच्छा था, तो मैंने कहा कि मुझे वीडियो बनाकर भेजो. फिर आगे मैं बात करती हूं.
इसके बाद छ बजकर सात मिनट पर मेरी बहन का कॉल आया, जिसमें वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी कि हम डूब रहे हैं. हमें बचा लो. हमारे लिए प्रेयर करो. इसके बाद उनसे मेरा कोई संपर्क नहीं हो पाया. करीब 7 बजे फोन आया कि मम्मी नहीं रहीं. मेरी मम्मी, पापा, बड़ी दीदी, जीजू, उनके दो बच्चे, कुल 6 लोग गए थे. तीन लोग अभी सुरक्षित हैं और तीन लोग अब नहीं है.
मृतक की बहन ने लापरवाही के लगाए आरोप
मृतक की बहन ने कहा कि मैंने वीडियो कॉल की थी, तो नोटिस किया गया था कि वह क्रूज के बीचों बीच थे, तो उन्होंने कोई लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी. बाद में जब क्रूज डूब रहा था, तो उन लोगों ने अपने आप खींच-खींच के लाइफ जैकेट पहनी. इसमें कुछ लोग जैकेट नहीं पहन पाए. जब लहरें तेज हुईं, तो लाइफ जैकेट बांटनी शुरू कर दीं. इसमें साफ लापरवाही है कि पहले लाइफ जैकेट नहीं पहनाई गई. वहां पर मौसम खराब था, तो उसका भी ध्यान नहीं रखा गया. अभी लोग हॉस्पिटल में ही हैं.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें