बालाघाट में एक्टिवा पेड़ से टकराई, युवक की मौत: बुआ की बेटी की शादी से रूपझर गए थे, वापस लौटते समय हादसा – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में एक्टिवा पेड़ से टकराई, युवक की मौत:  बुआ की बेटी की शादी से रूपझर गए थे, वापस लौटते समय हादसा – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट जिला अस्पताल में शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल युवक प्रफुल्ल कटरे (34) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गुरुवार देर रात अपनी रिश्तेदारी में शादी से लौट रहे थे, तभी उनका दोपहिया वाहन पेड़ से टकरा गया था। देर रात हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, भरवेली थाना क्षेत्र के हीरापुर कच्ची बारंग निवासी प्रफुल्ल कटरे रूपझर में अपनी बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 1:30 बजे लौटते समय रूपझर थाना क्षेत्र के लौंगुर के पास उनकी एक्टिवा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया
हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रफुल्ल कटरे पेशे से वाहन चालक थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस कर रही जांच
शुक्रवार को पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link