रीवा के पटेहरा गांव में गुरुवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल में सवार लोग किसी कार्यक्रम का निमंत्रण देने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। 3 को इलाज के लिए प्रयागराज भेजा
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 घायलों की हालत नाजुक होने पर 2 को रीवा और 3 को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। कन्हैया सिंह बघेल (थाना प्रभारी जनेह) ने बताया कि पटेहरा गांव के पास गुरुवार देर रात दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर हुई है, जिसमें कुल 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां से 5 की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा और प्रयागराज रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Source link