Indore Accident: इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे का लाइव CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने घटना की भयावहता उजागर कर दी है. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा कि सड़क किनारे खड़े दो पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों आरक्षक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है. हैरानी की बात ये कि इस हिट एंड रन मामले में आरोपी चालक भी पुलिस विभाग का ही कर्मचारी निकला. जानकारी के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मी नशे की हालत में वाहन चला रहा था. राजेंद्र नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीआरपी लाइन में पदस्थ आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है.