सतना में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सभापुर पुलिस ने शनिवार को अभयानंद द्विवेदी (24 वर्ष, निवासी मगरवार, थाना कोटर) को पकड़ा। इस मामले में मुख्य आरोपी किशन सिंह पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। यह घटना 29 अप्रैल की रात की है। आरोपी किशन सिंह अपने दोस्त अभयानंद द्विवेदी और दो अन्य साथियों के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से उन्होंने 20 वर्षीय मूकबधिर युवती को अगवा कर लिया। कार में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
आरोप है कि युवती को कार में बंधक बनाकर मुख्य आरोपी किशन सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान युवती के परिजन उसे खोजते हुए मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कर बयान दर्ज किया और मामला दर्ज किया। मुख्य आरोपी किशन सिंह को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 10 हजार का इनाम था
घटना के बाद तीन आरोपी फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को दूसरे आरोपी अभयानंद द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब शेष दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही उनकी संपत्ति का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सतना में दिव्यांग युवती से गैंगरेप
सतना के सभापुर थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link