देवास:बच्चा चोरी की अफवाह पर चार युवकों की पिटाई: हिसाब करने पहुंचे थे युवक, भीड़ ने घेरकर किया हमला; कार में तोड़फोड़, FIR – Dewas News

देवास:बच्चा चोरी की अफवाह पर चार युवकों की पिटाई:  हिसाब करने पहुंचे थे युवक, भीड़ ने घेरकर किया हमला; कार में तोड़फोड़, FIR – Dewas News




देवास के नागदा में रविवार शाम बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर चार युवकों पर हमला कर दिया गया। मारपीट के दौरान उनकी कार में तोड़फोड़ की गई, जिससे सभी युवक घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी कंस्ट्रक्शन कारोबारी रवि जायसवाल ने तीन महीने पहले नागदा के असलम और अमजद को निर्माण कार्य और मजदूरों के लिए एक लाख रुपए एडवांस दिए थे। तय समय में काम शुरू नहीं होने और रकम वापस न मिलने पर रविवार को हिसाब के लिए चार युवकों आर्यन, कुलदीप, अर्जुन और राहुल को नागदा भेजा गया। अफवाह फैलाकर भीड़ ने घेरा बताया जा रहा है कि जैसे ही चारों युवक नागदा पहुंचे, वहां बच्चा चोरी की अफवाह फैला दी गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और बिना पुष्टि के युवकों को घेर लिया। भीड़ ने चारों युवकों के साथ मारपीट की और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। अचानक हुए हमले से घबराए युवक किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे। सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद युवकों ने पूरी घटना की जानकारी अपने साथियों को दी और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। घटना के बाद बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जिला सहसंयोजक अभिषेक माली ने घटना की निंदा की। पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि असलम और अमजद ने अफवाह फैलाकर भीड़ जुटाई और युवकों से मारपीट कर कार तोड़ी। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।



Source link