देवास में 2 किमी पीछा, शराब तस्कर की फिल्मी भागदौड़: खेत के कीचड़ में फंसी कार तो भागा आरोपी, लाखों की अवैध शराब जब्त – Dewas News

देवास में 2 किमी पीछा, शराब तस्कर की फिल्मी भागदौड़:  खेत के कीचड़ में फंसी कार तो भागा आरोपी, लाखों की अवैध शराब जब्त – Dewas News




देवास जिले में शनिवार शाम पुलिस ने अवैध शराब तस्कर का फिल्मी अंदाज में पीछा किया। पुलिस ने करीब 2 किलोमीटर तक तस्कर की कार का पीछा किया, जिसके बाद तस्कर ने मुख्य सड़क छोड़कर कार को खेतों में उतार दिया। हालांकि, खेत गीला होने के कारण कार कीचड़ में फंस गई और ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार से लाखों रुपए की अवैध शराब बरामद की है। यह घटना बरोठा थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में अवैध शराब की खेप लेकर तस्कर डबल चौकी इलाके से देवास की ओर बढ़ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और गुराड़ियाखेड़ी के पास संदिग्ध कार को देखकर उसका पीछा शुरू कर दिया। दो किमी पीछा किया, कार कीचड़ में फंसी
पुलिस की गाड़ी पीछे और तस्कर आगे अपनी कार दौड़ाता रहा। खुद को घिरता देख ड्राइवर ने अचानक मुख्य सड़क छोड़ दी और कच्चे रास्ते से खेतों की ओर गाड़ी दौड़ा दी। लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया और खेत में भरे कीचड़ में कार फंस गई। कार फंसते ही तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली, तो उसमें अवैध शराब की कई पेटियां मिलीं। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। बरोठा थाना टीआई सविता जाटव ने बताया कि टीम को सफेद कार से अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दो किलोमीटर तक पीछा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह कार कहां जा रही थी। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।



Source link