बुरहानपुर स्टेशन पर यात्रियों को गर्मी में राहत की पहल: विप्र नारी संस्था ने 2 घंटे में 6 ट्रेनों में ठंडा पानी-छांछ बांटी – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर स्टेशन पर यात्रियों को गर्मी में राहत की पहल:  विप्र नारी संस्था ने 2 घंटे में 6 ट्रेनों में ठंडा पानी-छांछ बांटी – Burhanpur (MP) News




बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था ने भीषण गर्मी में यात्रा कर रहे ट्रेन यात्रियों को राहत प्रदान की। संस्था ने रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अप और डाउन की छह ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रियों को ठंडे पानी के साथ छांछ के पाउच वितरित किए। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा ने बताया कि विप्र नारियों ने भीषण गर्मी से जूझ रहे यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया। उन्होंने कहा कि संस्था ने मंगलवार को भी स्टेशन पर जल वितरण करने का निर्णय लिया है। इस सेवा कार्य के दौरान संस्था की पायल अवस्थी, आशा तिवारी, अमिता शुक्ला, शैली पवित्रे, वीणा सांगलीकर, समता बोहरा, अनामिका बारोले, संध्या भाले, सरोज रावल, प्रतिभा शुक्ला, मृदुला पाठक, मोहिनी शुक्ला, प्रियंका शर्मा, जयश्री तिवारी और वैष्णवी तिवारी सहित कई सदस्य मौजूद थीं।



Source link