Last Updated:
IPL 2026 SRH vs KKR highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया. टूर्नामेंट में केकेआर की ये जीत है. इस जीत के साथ ही केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है. मैच में केकेआर ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोंने में दमदार खेल दिखाया.
केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया
नई दिल्ली: कसी हुई गेंदबाजी के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रंघुवंशी दमदार बल्लेबाजी से कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया. केकेआर और सनराइजर्स के बीच आईपीएल 2026 का ये 45वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. इस सीजन में केकेआर की ये 9 मैचों में तीसरी जीत है और अब वह पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गई है. मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए 19 ओवर में 165 रन का स्कोर बनाया था. इसके जवाब में केकेआर ने 10 गेंद रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस तरह सनराइजर्स की टीम लगातार 5 मैचों में जीत के बाद अपने ट्रैक पर से उतर गई.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें