सागर में देवरी के झुन्नकू वार्ड में 13 वर्षीय नाबालिग झूला झूलते समय हादसे का शिकार हो गया। गले में फंदा लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया है। जानकारी के अनुसार, झुनकू वार्ड निवासी 13 वर्षीय देवांश उर्फ देव यादव रविवार को अपने घर के बाजू में लगे पीपल के पेड़ की डाली पर रस्सी बांधकर झूला झूल रहा था। इसी दौरान रस्सी गले में फंस गई। जिससे वह बेहोश हो गया। घटना देख परिजन तत्काल उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद देव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। परिचितों ने बताया कि मृतक देव के पिता का भी कुछ साल पहले निधन हो गया था। वह अपनी मां का अकेला सहारा था।
Source link