1971 युद्ध के वीर योद्धा कर्नल भारत सिंह का निधन, भिंड में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

1971 युद्ध के वीर योद्धा कर्नल भारत सिंह  का निधन, भिंड में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई


Last Updated:


मध्यप्रदेश के भिंड जिले में शोक की लहर है. 1971 के भारत-पाक युद्ध के विजेता और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी कर्नल भारत सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन पर पूर्व सैनिकों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी

Zoom

1971 युद्ध के वीर योद्धा कर्नल भारत सिंह यादव का निधन

कर्नल भारत सिंह यादव का जीवन साहस, अनुशासन और देशसेवा की मिसाल रहा. उन्होंने वर्ष 1967 में भारतीय सेना में एक सिपाही के रूप में तोपखाना रेजिमेंट में भर्ती होकर अपने सैन्य करियर की शुरुआत की थी। कठिन परिश्रम, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के दम पर उन्होंने सेना में ऊंचाइयों को छुआ और 1971 के भारत-पाक युद्ध में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देश की जीत में योगदान दिया.

उनकी बहादुरी और समर्पण को देखते हुए उन्हें 1986 में कमीशन प्राप्त हुआ और वे अधिकारी पद पर नियुक्त किए गए. इसके बाद उन्होंने सेना में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और वर्ष 2007 में कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुए. उनका सैन्य जीवन न केवल उपलब्धियों से भरा रहा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बना.

1971 युद्ध के वीर योद्धा कर्नल भारत सिंह यादव का निधन
सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्नल यादव ने समाजसेवा का मार्ग नहीं छोड़ा. उन्होंने भिंड में सैनिक कल्याण अधिकारी के रूप में कार्य किया. पूर्व सैनिकों तथा शहीद परिवारों की मदद में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा पाली क्लीनिक में भी उन्होंने अपनी सेवाएं देकर समाज के प्रति अपना दायित्व निभाया.जैसे ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से उनके भिंड स्थित शास्त्री कॉलोनी निवास पर लाया गया, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया. पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर राकेश सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और स्थानीय लोग पहुंचे. सभी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.कर्नल भारत सिंह यादव का निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनकी वीरता, सेवा भावना और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा



Source link