Last Updated:
Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म के फरार आरोपी को करीब 3000 किलोमीटर दूर तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर छिपा हुआ था
3000 किमी दूर से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्ता
बैकुंठपुर थाना पुलिस ने एक संगठित और रणनीतिक अभियान चलाकर इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार आरोपी दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में वांछित था और घटना के बाद से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह राज्य बदलकर तेलंगाना में छिपकर रह रहा था.मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी. मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया गया.
इसके बाद एक विशेष टीम का गठन कर उसे पकड़ने के लिए रवाना किया गया. करीब 3000 किलोमीटर की दूरी तय कर पुलिस टीम तेलंगाना पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को धर दबोचा.गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते वह सफल नहीं हो सका. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की गई और रीवा लाया गया. अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है.
3000 किमी दूर से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जिससे उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबाव बना हुआ था. इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी लंबे समय से गिरफ्त से बाहर था.इस पूरे ऑपरेशन में बैकुंठपुर थाना पुलिस की सक्रियता और समर्पण देखने को मिला। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.स्थानीय लोगों ने भी इस गिरफ्तारी पर संतोष जताया है. पुलिस की सराहना की है. वहीं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपराध से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें. ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके.